Anushka Sen Biography

Anushka Sen Biography In Hindi अनुष्का सेन जीवन परिचय ।

Anushka Sen Biography In Hindi : आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में अनुष्का सेन के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं क्योंकि यह एक ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने अपने चाइल्ड हुड से ही कई सारे धारावाहिकों में एक्टिंग की है जिस वजह से इनका करियर बचपन में ही शुरू हो गया था तो आज हम आपको इनके बारे में इनकी जीवन से जुडी जानकारी देंगे और आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे।

भूमिका Introduction

इनके पिताजी का नाम अनिर्बन सेन है और माता का नाम राजरूपा सेन है,अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त सन 2002 में झारखंड के रांची शहर में हुआ था,अनुष्का सेन अपने माता पिता की अकेली संतान है ।

अनुष्का सेन एक इंडियन कलाकार हैं जिन्होंने कई सारे T.V. धारावाहिकों में काम किया है वैसे तो इनका झारखंड में हुआथा लेकिन यह वर्तमान में अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और यहीं से इनकी शिक्षा दीक्षा एवं करियर शुरू हुआ है।

उन्होंने बचपन में रानी लक्ष्मीबाई एक धारावाहिक में रानी लक्ष्मी बाई का बचपन का अभिनय किया था और तभी से यह लोगों को बहुत पसंद आने लगी और वर्तमान समय में यह एक बहुत ही प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री हैं। ये अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं ।

Anushka Sen Biography in Hindi अनुष्का सेन जीवन परिचय
रियल नामअनुष्का सेन
उपनाम अनु
जन्म     4 अगस्त 2002
राशि      सिंह
उम्र        22 वर्ष
जन्म स्थान        झारखंड, भारत
पेशा       अभिनेत्री और Social media influencer
पिता का नाम      अनिर्बान सेन
माता का नाम      राजरूपा सेन
बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
वर्तमान पता        मुंबई (महाराष्ट्र)
 बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
 पहली धारावाहिक  मैं घर घर खेली
 वजन  50 किलो
  
 पसंदीदा खाना  तंदूरी चिकन
 पहचान  बाल वीर में मैहर नाम से
 पसंदीदा अभिनेता  शाहरुख़ खान,टाइगर श्रोफ और ऋतिक रोशन
 पेशा  टेलीविजन अभिनेत्री मॉडल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
 धर्म  हिन्दू
 Instagram anushkasen0408
39.5M followers
 Youtube Anushka Sen
2.85M subscribers
 Facebook  Anushka Sen 
6.9M followers
 नेट वर्थ अनुमानित ₹14 करोड़

Anushka Sen Instagram

अगर हम अनुष्का सेन के ऑफिसियल Instagram Account की बात करें तो इनके 40 मिलियन फोल्लोवेर हैं जो इंस्टाग्राम पर काफी बड़ी संख्या मानी जाती है , इनका बेहद प्यारा सा चेहरा और क्यूट सी स्माइल लोगो को खूब पसंद आती है ,

अनुष्का सेन कौन है ?

अनुष्का बहुत ही छोटी उम्र से अपने Career की शुरुआत करने वाली एक प्रसिद्ध कलाकार है। अनुष्का सेन अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक है।अनुष्का वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

अनुष्का को इतनी लोकप्रियता सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बालवीर और टिक टॉक के माध्यम से प्राप्त हुई है। अनुष्का को डांस करना काफी पसंद है, इसलिए अक्सर ये अपने डांस वीडियोस, अपने डांस के शॉर्ट वीडियोस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं।

ये एक डॉग भी पालती हैं ,इनको अपने डॉग से बहुत लगाव है उसके साथ भी अक्सर ये फोटोज और वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

अनुष्का सेन की शिक्षा Anushka Sen Education

अगर हम अनुष्का सेन की शिक्षा की बात करें तो इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा महाराष्ट्र से प्राप्त की है। अपनी शुरूआती शिक्षा रयान इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की है। इन्होंने अपनी 1oth क्लास में 80% मार्क्स हासिल किये थे।एक्टिंग में व्यस्त रहने के बावजूद इतना अच्छा परसेंटेज स्कोर खड़ा करना बहुत ही काबिल ऐ तारीफ है बात है।

अनुष्का सेन करियर Anuska sen Career

अनुष्का ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 7 वर्ष की उम्र से ही कर दी थी । साल 2009 में आए एक TV सीरियल “यहां मैं घर घर खेली” में एक चाइल्ड एक्टर का काम मिला था, जिसमे उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की और इनकी काफी तारीफ की गयी।

इस धारावाहिक को देखने वालो को अनुष्का का यह किरदार काफी पसंद आया और उन्हें लोगों द्वारा काफी प्यार मिला। 7 वर्ष की उम्र में इतनी अच्छी एक्टिंग करना सच में तारीफ लायक बात है।

2011 में आये एक टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भी अनुष्का सेन ने अभिनय किया था। इस टेलीविजन धारावाहिक के शूटिंग के समय अनुष्का सेन मात्र 9 साल की थी। इस नाटक को Life ok नाम के चैनल पर दिखाया गया था।

इस धारावाहिक में अनुष्का ने भगवन शिव जी की पत्नी माता पार्वती के बाल अवतार का रोल किया था। टीवी सीरियल के माध्यम से अनुष्का सेन के इस अवतार की काफी तारीफ हुई। हालांकि इस धारावाहिक से अनुष्का सेन को कोई बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं हुई।

Anushka Sen 10 year old acting

इसके बाद सोनी सब टीवी पर ब्रॉडकास्ट किए जाने वाले एक धारावाहिक बालवीर में मैहर का किरदार निभाया। इस धारावाहिक 8 अक्टूबर 2012 में प्रसारित हुआ था । जो कि एक बाल धारावाहिक था। उस दौरानअनुष्का सेन ने बालवीर में अपना किरदार निभाया था, उस समय वह केवल 10 वर्ष थी।

इन्होने बालवीर धारावाहिक में एक बहुत ही मासूम सी दिखने वाली और सुंदर लड़की का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और अनुष्का सेन अपने मासूम और चुलबुले अंदाज के कारण लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सोनी सब के इस धारावाहिक के माध्यम से अनुष्का सेन को काफी उपलब्धि प्राप्त हुई।

2018 में रिलीज किए गए, धारावाहिक इंटरनेट वाला लव में भी दिखी। जिस समय अनुष्का सेन ने इस धारावाहिक में अभिनय किया था, उस समय यह केवल 16 वर्ष की थी। इस टीवी शो के निर्माण का क्रेडिट sphere origins production के सुजॉय वाधवा को जाता है।

टीवी सीरियल में मुख्य किरदार शिविन नारंग और ट्यूनीशा शर्मा (जो अब हमारे बीच नहीं रही )का था। इस टीवी सीरियल में शिविन नारंग ने जय का किरदार किया था।

Tunisha Sharma ने आध्या का किरदार निभाया गया था। और अनुष्का सेन ने आध्या की बहन का किरदार निभाया गया था।

अनुष्का सेन लाइफस्टाइल Anuska sen life style

अनुष्का सेन शुरू से ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं। Social mediaपर अनुष्का अलग-अलग स्थानों और luxury गाड़ियों के साथ फोटो शेयर करती नजर आती है।अनुष्का सेन का एक आलीशान घर हैं,जो की मुंबई महाराष्ट्र में है। इनकी पहली कार BMW 330I है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। इनके पास और भी कार हैं।

Anuska sen Youtube channel

अगर अनुष्का सेन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल की बात करें तो इनके चैनल पर 2.85 Million followers हैं अभी तक इन्होने अपने चैनल पर केवल 275 वीडियो hi अपलोड की हैं ये Sponsorship Make-up और Music वीडियोस अपलोड करती हैं।

अगर हम अनुष्का के फेसबुक अकाउंट की बात करें तो इनके फेसबुक अकाउंट पर 6.9 Million फॉलोवर हैंफेसबुक पर भी ये अपनी काफी वीडियो और फोटोज पोस्ट करती रहती है , मगर फेसबुक से ज्यादा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-जन्नत ज़ुबैर परिचय गुनगुन गुप्ता जीवन परिचय

जेनिफर विंगेट जीवन परिचय बेबी काजल का जीवन परिचय

नोरा फतेही जीवन परिचय त्रिशाकर मधु जीवनी

हनी रोज़ अभिनेत्री की जीवनी पूनम पांडेय का जीवन परिचय

अंजलि अरोड़ा का जीवन परिचय प्रियंका पंडित जीवन परिचय

Author

vikas kumar

मेरा नाम विकास है , यह मेरी हिंदी वेबसाइट है, मुझे करियर से संबंधित जानकारी और बिजनेस न्यूज , बायोग्राफी ,सफल लोगो के बारे में जानकारी देना ,लोगो को प्रेरित करना अच्छा लगता है , आप मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, साथ ही नोटिफिकेशन Allow करें धन्यवाद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *